IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड

IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। इसके तहत लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स में गए हैं, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस हैदराबाद फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं। रिटेंशन की अंतिम तारीख 17 नवंबर तक बढ़ा दी गई है और मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी।

नयी दिल्ली, पांच नवंबर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 नीलामी से पहले बृहस्पतिवार को चार खिलाड़ियों की अदला-बदली की। इसमें लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स पांच बार के चैंपियन सीएसके में शामिल हुए जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में चले गए। आईपीएल ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की घोषणा की जिसके अनुसार इंग्लैंड के ऑलराउंडर लिविंगस्टोन छह करोड़ रुपये की फीस पर सीएसके में शामिल हुए जबकि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एडवर्ड्स भी तीन करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर सीएसके में शामिल हुए। एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने से पहले खरीदा था लेकिन पैर की चोट के कारण बाहर होने के बाद वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल सके। वहीं बदले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील को 4.8 करोड़ रुपये की उनकी मौजूदा फीस पर हासिल किया।

खलील 2018 से 2021 तक एसआरएच में थे। वह आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी में लौट गए। उन्होंने तब सीएसके के लिए 14 मैच में 15 विकेट लिए थे।

चोट के कारण 2026 सत्र से बाहर होने से पहले उन्होंने सीएसके के लिए पांच मैच खेले। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एलिस भी दो करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर एसआरएच में शामिल हुए। खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेंशन) की समयसीमा 17 नवंबर तक बढ़ा दी गई जिससे और अधिक अदला-बदली की घोषणाएं होने वाली हैं।

मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं और ‘रिटेंशन’ की समयसीमा से पहले अर्शदीप सिंह के बदले पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़