SBI SO Recruitment 2026: 60 पदों पर आवेदन शुरू, 25 नवंबर तक करें अप्लाई

SBI SO Recruitment 2026
AI Image

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्नातक डिग्री और 25 से 40 वर्ष की आयु सीमा अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह खबर बेहद काम की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो लोग एसबीआई में बतौर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो उनके लिए भर्ती बेहद खास है। आपको बताते चले कि, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 नवंबर, 2026 से शुरु हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती संबंधित विवरण

इस भर्ती के चलते परीक्षा के माध्यम से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के लिए कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, इसमें जनरल के लिए कुल 25 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 6 पद, ओबोसी के लिए 16 पद, एसटी के लिए कुल 4 पद और एससी के लिए 9 पद आरक्षित है।

जरुरी पात्रता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे जरुरी है कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होना अनिवार्य है।

आयु-सीमा

आयु की गणना 31 अक्तूबर, 2026 के आधार पर होगी। जिन उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से लेकर आयु 40 वर्ष है, वे लोग आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

मैनेजर पदों के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 85,920 रुपये से लेकर 99,320 रुपये। वहीं,  डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 64,820 रुपये से लेकर 67,160 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरुकता और प्रोफेशनल ज्ञान विषय से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के लिए कुल 100 अंकों के लिए संचालित किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़