Firozabad Accident | तेज आंधी से ई-रिक्शा पर गिरा विशाल नीम का पेड़, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल

Firozabad Accident
प्रतिरूप फोटो
ANI
रेनू तिवारी । Jun 30 2026 8:42AM

फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात आयी तेज आंधी से एक विशाल पेड़ के एक ई-रिक्शा के गिर जाने से उस पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात आई अचानक तेज आंधी के कारण एक विशाल नीम का पेड़ चलती ई-रिक्शा पर गिर गया। इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026 | मेरठ प्रशासन की डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी, 12 फीट से ऊंचे डीजे बजाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि फरिहा थानाक्षेत्र में चिड़रई गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे एक ई-रिक्शा अवागढ़ से आ रहा था, तभी पृथ्वीपुर-चिड़रई मार्ग पर अचानक आयी तेज आंधी से नीम का एक बड़ा पेड़ अचानक उस पर गिर गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी आठ लोग पेड़ के नीचे दब गये, जिन्हें पुलिस ने पेड़ हटवाकर बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर भेजा।

इसे भी पढ़ें: Delhi Weather | दिल्लीवालों को गर्मी से रात में भी नहीं मिली राहत! पिछले चार साल में मौसम की सबसे गर्म रातें दर्ज

उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेंद्र (28), हरेश पाल (59), विष्णु (20), अमन (17) तथा गंगा सिंह (65) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके शव पोस्टमार्टम के लिये ले जाये गये हैं, वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है।

पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के नियमानुसार, सभी मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा कोष से 4-4 लाख रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए डॉक्टरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

All the updates here:

अन्य न्यूज़