Delhi Weather | दिल्लीवालों को गर्मी से रात में भी नहीं मिली राहत! पिछले चार साल में मौसम की सबसे गर्म रातें दर्ज

इस बार गर्मियों में सूर्यास्त के बाद भी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चार वर्षों की सबसे गर्म रातें दर्ज की गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च से जून की मानसून-पूर्व अवधि में औसत न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2022 के बाद सबसे अधिक है।
इस बार गर्मियों में सूर्यास्त के बाद भी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चार वर्षों की सबसे गर्म रातें दर्ज की गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च से जून की मानसून-पूर्व अवधि में औसत न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2022 के बाद सबसे अधिक है। उनतीस जून तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, मार्च-जून अवधि में औसत न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026 | मेरठ प्रशासन की डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी, 12 फीट से ऊंचे डीजे बजाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
इससे पहले यह 2021 में 21.2, 2022 में 23.3, 2023 में 20.9, 2024 में 22.8 और 2025 में 22.5 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार, यह 2022 के बाद सबसे अधिक मौसमी औसत है। वहीं, 28 जून तक मार्च-जून अवधि का औसत अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2021 में 36.5, 2022 में 38.4, 2023 में 35, 2024 में 37.6 और 2025 में 36.6 डिग्री सेल्सियस था। पिछले छह वर्षों में यह 2024 के बाद दूसरा सर्वाधिक औसत तापमान है।
इसे भी पढ़ें: भारतीय फिल्म उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, केंद्र सरकार ने Prasoon Joshi की अध्यक्षता में बनाया हाई-लेवल स्टडी ग्रुप
क्यों नहीं मिल रही रातों को राहत?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शहरीकरण के बढ़ते प्रभाव, कंक्रीट के जंगलों (Concrete Jungle) के कारण पैदा होने वाले 'अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट' और वातावरण में नमी के ऊंचे स्तर की वजह से दिन भर की तपिश रात के समय आसमान में रिलीज नहीं हो पाती। इसके परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर बना रहता है, जो इस बार दिल्ली में साफ तौर पर देखा गया।
अब दिल्लीवासियों को इस तपती गर्मी और गर्म रातों से पूरी तरह निजात पाने के लिए केवल झमाझम मानसूनी बारिश का ही सहारा है।
अन्य न्यूज़















