Vivo X Fold 6 ने मचाया तूफान! 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला ये Foldable Phone है सबका बाप?

वीवो ने चीन में अपना नया फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जो 200MP Zeiss कैमरा, 7,000mAh की विशाल बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर प्रोसेसर के साथ आया है। यह प्रीमियम फोन दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है।
क्या आप भी काफी समय से नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं? दरअसल, कुछ ही दिन पहले स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने चीन में आयोजित अपने जून 2026 इवेंट में अपना नया और धांसू फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है।
बता दे कि, यह कंपनी की प्रीमियम X-सीरीज का लेटेस्ट बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है। अगर आप भी फोल्डेबल स्टाइल वाला फोन सर्च कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस स्मार्टफोन में जबरदस्त कैमरा, दमदार बैटरी और सबसे तेज प्रोसेसर है, वीवो के इस फोन ने कई नए रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए आपको इस फोन के फीचर्स , स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Vivo X Fold 6 के टॉप फीचर्स
इस फोन के कई सारे टॉप फीचर्स है, बात करें बैटरी की तो इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी (80W फास्ट चार्जिंग) है। इसके साथ ही Zeiss लेंस के साथ 200MP का मेन कैमरा है। Vivo X Fold 6 का प्रोसेसर दुनिया का लेस्ट 3nn मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर है।
फोन की डिस्प्ले 8.02-इंच की बड़ी मेन स्क्रीन (अंदर) और 6.51-इंच की बाहर की स्क्रीन है। वहीं, इसमें एंड्रॉयड 16 बेस्ड ओरिजिनओएस 6 फोल्ड है।
फोन में दो बेहतरीन स्क्रीन्स मिलती हैं
मेन डिस्प्ले (अंदर की तरफ)- इस फोन को खोलने पर 8.02-इंच की बड़ी सैमसंग M14 एमोलेड स्क्रीन मिलती है, जो कि बिल्कुल एक छोटे टैबलेट की तरह लगती है।
कवर डिस्प्ले (बाहर की तरफ)- जब फोन बंद हो जाता है, तो इसमें 6.51-इंच की एमोलेड स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों ही स्क्रीन्स 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रही है, इसका मतलब है कि गेमिंग और स्क्रॉलिंग एकदम मक्खन जैसी स्मूद है।
200MP सेंसर और 100x जूम का कमाल
Vivo X Fold 6 में 200-मेगापिक्सल का OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) कैमरा, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करता है। इसका अल्ट्रावाइड कैमरा: 50-मेगापिक्सल का है। टेलीफोटो कैमरा, जो कि 50-मेगापिक्सल और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी कैमरा आपको अंदर और बाहर दोनों ही स्क्रीन्स पर 20 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे मिलते हैं। इसके साथ ही, फोन से आप 8K क्वालिटी तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
परफॉरमेंस और बैटरी
फोन को बेहतरीन रफ्तार देने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर चिपसेट लगी हुई है। इसके साथ ही 16GB तक की LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 1TB तक की स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा, आपका फोन कभी-भी हैंग नहीं होता है और स्टोरेज की कमी भी नहीं होती है।
जहां ज्यादातर फोल्डेबल फोन्स की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, लेकिन Vivo X Fold 6 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसका 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Vivo X Fold 6 की कीमत
बता दें कि, चीन में यह फोन 1 जुलाई से वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर मिलने लगा है। इसके अलग-अलग तीन रंग है, जैसे कि ब्लू होल, पोलर नाइट और साल्ट लेक में पेश किया गया है। इसके अलग-अलग मॉडल्स की कीमत नीचे दे रखी है।
-रैम + 256GB CNY 7,999 ₹1,11,000
-12GB रैम + 512GB CNY 8,999 ₹1,25,000
-16GB रैम + 512GB CNY 9,999 ₹1,39,000
-16GB रैम + 1TB CNY 10,999 ₹1,53,000
-स्पेशल ब्लैक गोल्ड एडिशन CNY 11,299 ₹1,57,000
इसके अतिरिक्त यह फोन सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। हालांकि, भारत या ग्लोबल मार्केट में इसकी लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई।
अन्य न्यूज़














