India-US Trade Agreement | भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में... अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा– सिर्फ 1% बातचीत बाकी

 Sergio Gor
ANI
रेनू तिवारी । Jun 30 2026 8:36AM

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने ‘‘अंतिम चरण’’ में पहुंच चुका है और अब केवल करीब एक प्रतिशत वार्ता ही शेष है। गोर ने विश्वास जताया कि लगभग 18 महीने से जारी बातचीत के बाद यह समझौता जल्द ही अंतिम रूप ले लेगा।

भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौता अब अपने बिल्कुल अंतिम दौर में पहुंच चुका है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते की करीब 99 प्रतिशत वार्ता पूरी हो चुकी है और अब केवल एक प्रतिशत बातचीत ही शेष है। राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली में आयोजित 'यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट' को संबोधित करते हुए यह सकारात्मक जानकारी साझा की।

यहां आयोजित ‘यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप समिट’ को संबोधित करते हुए गोर ने कहा कि वह इस समझौते को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि इससे दोनों देशों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस समझौते के अंतिम चरण में हैं। इसका अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है। दोनों पक्षों की ओर से कुछ ही मुद्दे शेष हैं। अब इस पर केवल एक प्रतिशत बातचीत ही बाकी रह गयी है।’’

इसे भी पढ़ें: Banking Sector में बड़ी हलचल, Axis Bank के CFO पुनीत शर्मा ने क्यों छोड़ा पद, जानें क्या है वजह।

भारत में अमेरिका के राजदूत ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंध दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोग पूछते हैं कि इसमें इतना समय क्यों लग रहा है? हम पिछले डेढ़ साल से इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन इसे व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखें तो भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध 20 वर्षों से हैं। इसलिए चाहे जो भी हो, एक बार जब हम यूरोप के साथ हुए समझौते से आगे निकल जाएंगे, तो हमारी स्थिति काफी मजबूत होगी। लेकिन मैं इस समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।’’

इसे भी पढ़ें: Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा से जुड़ी बेहद सुखद यादें हैं और वह आज भी उस यात्रा का अक्सर उल्लेख करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति की पिछली भारत यात्रा उनके सबसे यादगार दौरों में से एक थी, जिसका वह आज भी जिक्र करते हैं। वह उस यात्रा को बेहद स्नेह और सम्मान के साथ याद करते हैं। यह वास्तव में एक अद्भुत अनुभव था। इसलिए मैं राष्ट्रपति के दोबारा भारत आने का इंतजार कर रहा हूं।’’ गोर ने यह भी घोषणा की कि ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक लगभग दो सप्ताह बाद फिलीपीन में आयोजित होने वाली है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़