Delhi Haat में मैंगो लवर्स का मेला, 400 से ज्यादा वैरायटी और Unlimited Tasting का मौका

Mango Festival
AI Image

दिल्ली के जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में 3 से 5 जुलाई 2026 तक 35वें मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ आम प्रेमियों को 400 से ज्यादा किस्मों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण मात्र 100 रुपये में अनलिमिटेड मैंगो टेस्टिंग और आम से बने विभिन्न प्रोडक्ट्स हैं।

क्या आप भी एक मैंगो लवर हैं? तो यह लेख आपके लिए है। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में लगने जा रहा है मैंगो फेस्टिवल। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यह जाने का मौका हाथ से न जाने दें। गर्मियों की सबसे खास चीज एक आम ही है, यदि आपको आम खाना बेहद पसंद हैं और अलग-अलग किस्म के आमों को स्वाद लेना चाहती हैं तो इस फेस्टिवल में आपको जरुर जाना चाहिए। इधर आपको 400 वैरायटीज के आम देखने और चखने को मिलेंगे।

सबसे खास बात तो यह है कि यहां सिर्फ 100 रुपये में अनलिमिटेड मैंगो टेस्टिंग का मजा ले सकती हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं मैंगो फेस्टिवल कबसे शुरु हो रहा है और आपको कहां जाना होगा। 

कब और कहां लगेगा मैंगो फेस्टिवल?

बता दें कि, दिल्ली का 35वां मैंगो फेस्टिवल 3 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें, ये फेस्टिवल दिल्ली हाट जनकपुरी में लगेगा। इस फेस्टिवल की टाइमिंग दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक रहेगी।

सिर्फ 100 रुपये में ले सकती हैं कई आमों का स्‍वाद

मैंगो फेस्टिवल का सबसे बड़ा आकर्षण अनलिमिटेड मैंगो टेस्टिंग हैं। अब आम खान के शौकीन सिर्फ 100 रुपये में कई तरह के आमों का स्वाद ले सकते हैं। यहां आपको दशहरी, लंगड़ा,चौसा, अल्फांसो जैसे आमों के साथ कई और किस्मों के आम देखने को मिल जाएंगे।

तरह-तरह की वैरायटीज में मिलेंगे आम

इस मैंगो फेस्टिवल में इंडिया के अलग-अलग राज्यों से 400 से ज्यादा वैरायटीज के आम आ रहे हैं। असल में इस फेस्टिवल में ऐसे कई आम हैं, जिनके बारे में शायद आपको पता न हो। वैसे आम की क्वालिटीज भी काफी बेहतर होगी।

आम से बनें हुए कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे

 - आम का अचार

 - आम की चटनी

 - मैंगो स्क्वैश

 - मैंगो कैंडी

 - मैंगो पापड़

बच्चों के लिए बन जाएंगे किड जोन

इतना ही नहीं, यहां पर बच्चों के लिए काफी मजेदार एक्टिविटीज को रखा गया है। असल में बच्चों के लिए खास किड्स  जाने बनाया जाएगा, जहां वो कोई गेम खेल सकते हैं और अन्य कुछ एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, यहां पर कई सारे सेल्फी प्वाइंट होंगे। जहां आप फोटोज क्लिक करा सकते हैं।

कंपटीशन में पार्टिसिपेट कर सकती हैं

इस फेस्टिवल मैंगो ईटिंग कंपटीशन, क्विज और कई मजेदार प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें आप पार्टिसिपेट करके ईनाम जीत पाएंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़