तो ये हैं पंजाब के मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार, चन्नी और सिद्धू के बीच जारी है खींचतान

कांग्रेस ने आगामी चुनाव को लेकर अभी तक मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस में 3 संभावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। ऐसे में हम आपको पंजाब के राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दे देते हैं।
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही इसकी घोषणा कर सकता है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रदेश में मौजूदा चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है लेकिन कांग्रेस ने आगामी चुनाव को लेकर अभी तक मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस में 3 संभावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। ऐसे में हम आपको पंजाब के राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दे देते हैं।
इसे भी पढ़ें: पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन अभी भी विरोध मोड में क्यों है, जानिए आंदोलन के पीछे की वजह?
कांग्रेस
कांग्रेस में मचे घमासान के बीच में चुनावों से पहले पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री बदल दिया फिर भी अंतर्कलह समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। अमरिंदर सिंह के जमाने से नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बनकर उभरे हैं। अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़कर खुद की पार्टी का गठन भी कर लिया फिर भी सिद्धू का बड़बोला पन समाप्त नहीं हो रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ने वाली है क्योंकि वो दलित नेता हैं। लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इनके अलावा पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा गृह मंत्रालय का पदभार संभाल रहे हैं और आजकल सिद्धू के साथ उनका विवाद चल रहा है और उन्होंने दावा किया था कि जब से वो गृह मंत्री बने हैं तब से सिद्धू उनसे नाराज चल रहे हैं। ऐसे में अगर वो चाहते हैं तो मैं पद छोड़ दूंगा।इसे भी पढ़ें: पंजाब में कांग्रेस और शिअद के बीच ही होता रहा है कांटे का मुकाबला, ये हैं अब तक के मुख्यमंत्री
आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा तो नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देगी। क्योंकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया था, जिसकी वजह से उन्हें चुनावों में काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में पार्टी पुराने चुनावों से सीख लेते हुए भगवंत मान को अपना मुखिया बनाने का मन बना रही है।अन्य न्यूज़














