पंजाब में कांग्रेस और शिअद के बीच ही होता रहा है कांटे का मुकाबला, ये हैं अब तक के मुख्यमंत्री

पंजाब में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुट गए हैं। जबकि भाजपा अपने पुराने साथी शिअद को मनाने की कोशिश कर रही है। क्योंकि भाजपा को पता है कि प्रदेश की सत्ता कांग्रेस और शिअद के इर्द-गिर्द ही रही है।
नयी दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग जल्द ही इसकी घोषणा कर सकता है। जिसको लेकर राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मिली जीत से आम आदमी पार्टी का मनोबल और ज्यादा मजबूत हो गया है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 'दिल्ली मॉडल' की तर्ज पर चुनाव लड़ने वाले हैं। जबकि अकाली दल के बिना चुनावी मैदान पर उतरने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर रणनीति तैयार कर ली है। ऐसे में हम आपको पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बारे में जानकारी दे देते हैं।
इसे भी पढ़ें: Elections 2022। चुनावी राज्यों में इन CMs पर होगी पार्टी की नैय्या पार लगाने की जिम्मेदारी
चरणजीत सिंह चन्नी
इसे भी पढ़ें: पंजाब में बड़े दलों का खेल बिगाड़ सकता है संयुक्त समाज मोर्चा, समझिए किसानों से किसको होगा फायदा-नुकसान
एक नजर बाकी के मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल पर:-
गोपी चंद भार्गव (कांग्रेस) :- 15 अगस्त, 1947 से लेकर 13 अप्रैल, 1949 तकभीम सेन सच्चर (कांग्रेस) :- 13 अप्रैल, 1949 से लेकर 18 अक्टूबर, 1949 तकगोपी चंद भार्गव (कांग्रेस) :- 18 अक्टूबर, 1949 से लेकर 20 जून, 1951 तकभीम सेन सच्चर (कांग्रेस) :- 17 अप्रैल, 1952 से लेकर 23 जनवरी, 1956 तकप्रताप सिंह कैरों (कांग्रेस) :- 23 जनवरी, 1956 से लेकर 21 जून, 1964 तकगोपी चंद भार्गव (कांग्रेस) :- 21 जून, 1964 से लेकर 6 जुलाई, 1964 तकराम किशन (कांग्रेस) :- 7 जुलाई, 1964 से लेकर 5 जुलाई, 1966 तकगुरमुख सिंह मुसाफिर (कांग्रेस) :- 1 नवंबर, 1966 से लेकर 8 मार्च, 1967 तकगुरनाम सिंह (शिअद) :- 8 मार्च, 1967 से लेकर 25 नवंबर, 1967 तकलखमन सिंह गिल (शिअद):- 25 नवंबर, 1967 से लेकर 23 अगस्त, 1968 तकगुरनाम सिंह (शिअद) :- 17 फरवरी, 1969 से लेकर 27 मार्च, 1970 तकप्रकाश सिंह बादल (शिअद) :- 27 मार्च, 1970 से लेकर 14 जून, 1971 तकजैल सिंह (कांग्रेस) :- 17 मार्त, 1972 से लेकर 30 अप्रैल, 1977 तकप्रकाश सिंह बादल (शिअद) :- 20 जून, 1977 से लेकर 17 फरवरी, 1980 तकदरबारा सिंह (कांग्रेस) :- 6 जून, 1980 से लेकर 10 अक्टूबर, 1983 तकसुरजीत सिंह बरनाला (शिअद) :- 29 सिंतबर, 1985 से लेकर 11 जून, 1987 तकबेअंत सिंह (कांग्रेस) :- 25 फरवरी, 1992 से लेकर 31 अगस्त, 1995 तकहरचरण सिंह बरार (कांग्रेस) :- 31 अगस्त, 1995 से लेकर 21 नवंबर, 1996 तकरजिंदर कौर भट्ठल (कांग्रेस) :- 21 नवंबर, 1996 से लेकर 11 फरवरी, 1997 तकप्रकाश सिंह बादल (शिअद) :- 12 फरवरी, 1997 से लेकर 26 फरवरी, 2002 तकअमरिंदर सिंह (कांग्रेस) :- 26 फरवरी, 2002 से लेकर 1 मार्च, 2007 तकप्रकाश सिंह बादल (शिअद) :- 1 मार्च, 2007 से लेकर 16 मार्च, 2017 तकअमरिंदर सिंह (कांग्रेस) :- 16 मार्च, 2017 से लेकर 18 सिंतबर, 2021 तकचरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) :- मौजूदा मुख्यमंत्रीअन्य न्यूज़














