Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को निकलने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी बल ने मोर्चा संभाल लिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन बारावफात के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी के पारंपरिक मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि बारावफात के जुलूस से पहले पुलिस और पीएसी के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। मंगलवार को जुलूस के मार्ग पर फ्लैग मार्च भी किया गया।

उन्होंने बताया कि जुलूस के मार्ग और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों तथा पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक अलग टीम भी गठित की गई है। त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलूस के मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही, जुलूस समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों से लगातार संवाद किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।

All the updates here:

अन्य न्यूज़