Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत वाली झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को हरी झंडी दे दी गई। इस नए मार्ग से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र और डिफेंस कॉरिडोर तक सुरक्षित एवं तेज आवागमन सुगम होगा। राज्य सरकार इस पूरी परियोजना का वित्तीय भार स्वयं वहन करेगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बुंदेलखंड के बुनियादी ढांचे और सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी गई। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र, डिफेंस कॉरिडोर और झांसी जिले के आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। बयान के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे के जरिये प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से इन क्षेत्रों तक सुरक्षित एवं तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत 7,968.30 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है और इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़