Rahul Gandhi और सोनिया पर Deepfake Video पोस्ट करने वाले दो X खातों पर केस

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

हैदराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निशाना बनाकर अश्लील डीपफेक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दो एक्स हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तेलंगाना कांग्रेस एमएलसी वेंकट बालमूर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 27 अगस्त को आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में यह कार्रवाई की। पुलिस अब इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के पीछे छिपे लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

हैदराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निशाना बनाकर अश्लील डीपफेक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में ‘एक्स’ के दो खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना कांग्रेस पार्टी से विधानपरिषद के सदस्य (एलएलसी) वेंकट बालमूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के इन अकाउंट पर ऐसे अश्लील ‘डीपफेक’ वीडियो पोस्ट किए गए हैं जिनमें कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निशाना बनाया गया है।

आरोप है कि ये पोस्ट ‘भारत मैट्रिक्स’ (ऐट एक्स भारत) और ‘भास्कर शास्त्री’ (ऐट भाजोस 1एस97051) नाम के अकाउंट्स से साझा किए गए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन ‘एक्स’ हैंडल के जरिए प्रसारित किए गए वीडियो गलत जानकारी और भड़काऊ सामग्री को बढ़ावा दे रहे थे। उन्होंने डीपफेक वीडियो की सामग्री और उसके प्रसार की जांच की मांग की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, 27 अगस्त को साइबर अपराध थाने में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि महिला नेताओं और शहीदों के परिवार को निशाना बनाना राजनीति का सबसे निचला स्तर है। आईवाईसी के एक बयान में कहा गया है, ‘‘मौजूदा सांसदों, वरिष्ठ नेताओं और सोनिया गांधी को निशाना बनाने वाले इन अश्लील डीपफेक वीडियो को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब इन फर्जी खातों को कड़ा सबक सिखाने का समय आ गया है। हम इन सोशल मीडिया हैंडल के पीछे छिपे हर चेहरे को बेनकाब करेंगे। इन लोगों ने हद पार कर दी है।

अब उन्हें कानून का सामना करना होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़