केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने अरुणाचल प्रदेश की वायरल बच्ची Tinkle से वीडियो कॉल पर की बात

अरुणाचल प्रदेश की बच्ची टिंकल का खुद को चीनी कहे जाने पर आपत्ति जताने वाला वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उससे वीडियो कॉल पर बात की। रिजिजू ने कहा कि अब पूरा भारत उससे प्यार करता है। इस वीडियो ने पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ होने वाले नस्लीय भेदभाव के गंभीर मुद्दे को उजागर किया है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी बच्ची टिंकल से वीडियो कॉल पर बात की। हाल ही में इस बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने खुद को चीनी कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू के दौरान जब मंत्री से टिंकल से बात करने के लिए पूछा गया, तो वे तुरंत तैयार हो गए।
रिजिजू ने टिंकल वीडियो कॉल पर बातचीत की
बातचीत के दौरान किरण रिजिजू ने टिकल से हिंदी में बात की और उसके माता-पिता के बारे में पूछा। हालांकि, नेटवर्क में खराबी के कारण बच्ची रिजिजू की बातें ठीक से नहीं समझ सकी। इसके बाद मंत्री ने प्यार से कहा कि वह अपनी मां से कहे कि किरण अंकल का फोन आया था। रिजिजू ने बच्ची से पूछा कि उसे किसने चिढ़ाया था और कहा, "अब पूरा भारत तुमसे प्यार करता है। तुम बहुत मशहूर हो गई हो।"
इसे भी पढ़ें: Arunachal की Tinkle का दमदार जवाब: 'मुझे चीनी मत कहो, भारतीय कहो', Video Viral
वायरल वीडियो में क्या था?
टिंकल का यह वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर काफी शेयर किया गया था। वीडियो में मासूमियत से जवाब देते हुए बच्ची ने कहा था, "हम लोग इंडियन हैं। आप हमको चीनी बोलने से हम बहुत गुस्सा होते हैं, बहुत दुखी होते हैं। हमको इंडियन बोलो। हम इंडिया का है, हम ईटानगर में रहते हैं।" पूर्वोत्तर भारत के लोगों को उनकी बनावट के आधार पर चीनी कहे जाने की रूढ़िवादिता के खिलाफ इस बच्ची की आवाज को लोगों ने खूब सराहा।
#WATCH | Itanagar, Arunachal Pradesh: Karga Tinkle Gongo, a 4-year-old from Itanagar in Arunachal Pradesh, went viral on social media after responding to a comment calling her “Chinese”
Tinkle Karga Gongo says, “Don’t call us Chinese. Call us Indians. It makes me angry...” pic.twitter.com/mwBJnAENbf— ANI (@ANI) August 22, 2026
इसे भी पढ़ें: संसद के एक और सत्र की हलचल! संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- 'सत्रावसान नहीं हुआ, सरकार जब चाहे बुला सकती है बैठक'
नस्ली भेदभाव पर छिड़ी बहस
इस छोटी सी बच्ची के शब्दों ने एक बड़े मुद्दे को उजागर कर दिया है। पूर्वोत्तर के लोग अक्सर अपनी राष्ट्रीयता और पहचान को लेकर ऐसे स्टीरियोटाइप्स का सामना करते हैं। टिकल का यह संदेश देश के कई लोगों के दिलों को छू गया। इसके अलावा, इस इंटरव्यू में किरण रिजिजू ने राहुल गांधी के बयानों, छात्र विरोध प्रदर्शनों, मनुस्मृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व जैसे कई राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी।
अन्य न्यूज़















