हर जगह एक जैसे कपड़े सही नहीं... Kriti Sanon के लुक विवाद पर बोलीं Madhu Chopra

कृति सेनन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में पहनावे को लेकर उपजे विवाद पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंसान को मर्यादा का ध्यान रखते हुए मौके के हिसाब से ही कपड़े चुनने चाहिए। गौरतलब है कि विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने इस विज्ञापन को हटाकर माफी मांग ली है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में अपने एक ज्वेलरी ऐड को लेकर विवादों में आ गई थीं। इस ऐड में उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। इस मामले में कंगना रनौत ने भी उनके लुक पर सवाल उठाए थे, तो वहीं बहुत से लोगों ने कृति का साथ भी दिया। अब इस पूरे मामले पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बयान आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
मधु चोपड़ा ने क्या कहा?
एक इवेंट के दौरान मधु चोपड़ा ने कहा कि 'मेरी बॉडी, मेरी मर्जी' वाली बात तो ठीक है, लेकिन इंसान को थोड़ा ध्यान भी रखना चाहिए। अपनी मर्यादा बनाए रखना और दूसरों की सोच का आदर करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप ऐसे कपड़े वहां पहन सकते हैं जहां यह आम बात हो, लेकिन हर मौके पर एक ही तरह के कपड़े पहनना सही नहीं होता। इंसान को जगह और मौके के हिसाब से ही कपड़े चुनने चाहिए।
Madhu Chopa, Mother of Priyanka chopra cooks Krito Senon 🔥
Saying 'my body, my choice' is fine, but it should stay within limits.
You should respect tradition, cultivated and values.
You can do whatever you want inside your house but not publically. pic.twitter.com/5qc4AOhQEy— Chota Don (@choga_don) August 27, 2026
इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के बचपन की अनदेखी फोटो आई सामने, रक्षाबंधन पर बहन ने लिखा इमोशनल नोट
प्रियंका का दिया उदाहरण
मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके बच्चे भी काम के सिलसिले में या अपनी पसंद से ऐसे कपड़े पहनते हैं। लेकिन कपड़े उस मौके के हिसाब से अच्छे लगने चाहिए, वरना लोग सवाल तो उठाएंगे ही। आपको बता दें कि इस ऐड में कृति सेनन ब्रालेट ब्लाउज और स्कर्ट पहनकर अपने ऑनस्क्रीन भाई और पालतू कुत्ते को राखी बांधती दिखी थीं। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने इस ऐड को हर जगह से हटा दिया और माफी भी मांगी।
अन्य न्यूज़















