Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में ₹15,000 की भारी गिरावट, Raksha Bandhan Offer पर पाएं बंपर डिस्काउंट

Samsung S26 Ultra
Samsung

सैमसंग ने रक्षाबंधन पर Galaxy S26 Ultra की कीमत 15,000 रुपये घटाकर प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीतिक पहल की है। बैंक ऑफर्स के समावेश से कुल बचत 19,000 रुपये तक पहुंचती है, जो इस फ्लैगशिप डिवाइस की वैल्यू को तकनीकी और आर्थिक रूप से बढ़ाती है।

क्या आप भी काफी समय स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यदि आप Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने की सोच रहे है, इससे अच्छा कोई मौका नहीं हो सकता है। दरअसल, कंपनी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के दो वेरिएंट की कीमत कम कर दी है। 

रक्षाबंधन त्योहार को लेकर कंपनी ने 15,000 रुपये की कटौती की है। वहीं, Flipkart पर उपब्ध बैंक ऑफर से ग्राहक और ज्यादा बचत कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra की नई कीमत

इस बीच, सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra के 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया है।

12GB+256GB मॉडल अब 1,24,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 12GB+ 512 GB वेरिएंट की कीमत घटकर 1,44,999 रुपये हो गई है। यानी दोनों मॉडल की कीमत पर सीधे 15,000 की कटौती की गई है।

 

Flipkart पर पाएं एडिशनल डिस्काउंट

Galaxy S26 Ultra खरीदने वालों को फ्लिपकार्ट पर कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर का भी लाभ देखने को मिलेगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतना करने पर 4000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैंक दिया जाएगा।

वहीं, ग्राहक 15,000 रुपये की कीमत कटौती के साथ इस 4,000 रुपये कैशबैक का भी फायदा उठाने पर भी ग्राहक को फोन पर कुल 19,000 रुपये तक की बचत देखने को मिलेगी। इस हिसाब से 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 1,20,999 रुपये तक आ सकती है। लेकिन बैंक ऑफर की शर्तें लागू हो सकती हैं।

Galaxy S26 Ultra के दमदार फीचर्स

Galaxy S26 Ultra में प्रीमियम हार्डवेयर के साथ कई नए फीचर्स दिए है। फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस फोन की खास फीचर यही है कि नया Privacy Display फीचर भी शामिल है। इसकी मदद से स्क्रीन पर दिखाई देने वाली निजी जानकारी को आसापास बैठे लोगों की नजर से बचाने की मदद मिलती है।

इस फोन में 200MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। प्रीमियम डिजाइन, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और एडवांस कैमरा सिस्टम के कारण यह सैमसंग के सबसे महंगे फ्लैगशिप स्मार्ट में उपलब्ध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़