Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

झारखंड के दुमका जिले में नोनिहाट स्थित एक सरकारी भवन के कमरे से 26 वर्षीय सोनू राउत का शव फंदे से लटका बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह पिछले चार महीने से जरमुंडी विधायक के आवास पर खाना बनाने का काम कर रहा था। परिजनों की शिकायत के बाद हंसडीहा पुलिस ने विधायक सहित नौ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

झारखंड के दुमका जिले में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति विधायक के यहां रसोइये का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी हंसडीहा थाने में दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू राउत (26) के रूप में हुई है और उसका शव नोनिहाट इलाके में एक सरकारी भवन के कमरे से बरामद किया गया। मृतक के रिश्तेदार सुनील राउत ने दावा किया कि सोनू पिछले चार महीने से भाजपा नेता एवं जरमुंडी से विधायक देवेंद्र कुंवर के यहां रसोइये के रूप में काम कर रहा था।

जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नवल किशोर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राउत के परिजनों की शिकायत के आधार पर विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़