Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हैदरगढ़ थाना क्षेत्र से गायब 11 साल की बच्ची का शव शुक्रवार को कुएं से मिला। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के मुताबिक नामजद आरोपी उत्तम कुमार सिंह को मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ बीएनएस और एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।

बाराबंकी (उप्र), छह नवंबर बाराबंकी जिले में 11 साल की एक बच्ची की कथित तौर पर अपहरण व बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को एक कुएं से बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी उत्तम कुमार सिंह को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी। त्यागी ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार रात हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि बच्ची के परिवार ने उसी गांव के निवासी सिंह पर उसके अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस को शुक्रवार को गांव के पास एक कुएं में बच्ची का शव मिला। त्यागी ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रही पुलिस टीम ने बाद में उसे घेर लिया और पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़