Nepal-Tibet में तबाही के बीच China में आया Earthquake, Sichuan में 5.1 तीव्रता के भूकंप से मची अफरा-तफरी

Nepal
ANI
अभिनय आकाश । Aug 28 2026 1:20PM

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 29.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.22 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास था और यह ज़मीन से 13 किलोमीटर की गहराई पर आया था। यह साफ़ नहीं है कि इस उथले भूकंप से कोई नुकसान हुआ है या नहीं।

नेपाल और तिब्बत में भयानक बाढ़ से 460 से ज़्यादा लोगों की मौत के दो दिन बाद, शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन इलाके में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:13 बजे आया और इसके झटके लॉन्गचांग में महसूस किए गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 29.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.22 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास था और यह ज़मीन से 13 किलोमीटर की गहराई पर आया था। यह साफ़ नहीं है कि इस उथले भूकंप से कोई नुकसान हुआ है या नहीं। चीनी अधिकारियों के अनुसार, तिब्बत में बाढ़ से तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, नेपाल में मरने वालों की संख्या 469 है। अधिकारियों ने मडस्लाइड (कीचड़ खिसकने) के बाद बनी एक झील से अगले तीन दिनों में बाढ़ के ज़्यादा खतरे की चेतावनी दी थी, जिसके बाद प्रभावित इलाकों से 499 स्थानीय निवासियों और 555 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें: New York Mayor Zohran Mamdani ने बाढ़ पीड़ितों से जताई एकजुटता, Nepal सीमा पर मची है तबाही

हालांकि, तिब्बत में दोबारा बाढ़ आने के ज़्यादा ख़तरे को देखते हुए चीनी अधिकारियों ने बचाव अभियान रोक दिया है। सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV ने कहा सभी बचाव दलों को अपनी जगह पर तैयार रहने और आगे के निर्देशों का इंतज़ार करने का आदेश दिया गया है।"साथ ही, जो इमरजेंसी टीमें पहले उस इलाके में पहुँच गई थीं, उन्हें एक किलोमीटर पीछे हटने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: ईरान ने ब्रिटेन पर कर दिया साइबर हमला, पावर प्लांट ठप्प

राष्ट्रपति शी ने बैठक की अध्यक्षता की

हालात गंभीर बने हुए हैं, इसलिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को शीर्ष नेताओं के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की और तिब्बत में बचाव अभियान से जुड़ी जानकारी पर चर्चा की। बैठक के दौरान, नेताओं ने नेपाल को इमरजेंसी मदद भेजने और "अंतरराष्ट्रीय राहत सहयोग" पर भी चर्चा की। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के अधिकारियों ने कहा देश के अंदर और बाहर लापता लोगों को खोजने और उन्हें बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए।" "आस-पास के इलाके में ग्लेशियर, बर्फीली झीलें और भू-वैज्ञानिक आपदाओं का अभी भी काफी खतरा बना हुआ है, और बचाव कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़