Sensex में 245 अंकों का उछाल, IT Stocks में लिवाली से Nifty भी संभला

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और आईटी कंपनियों में जोरदार खरीदारी के दम पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 77,191.80 अंक और एनएसई निफ्टी 24,147.50 अंक पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी दर्ज की गई।
आईटी शेयरों में लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी के दम पर दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार देखा गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 245.56 अंक चढ़कर 77,191.80 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 54.20 अंक बढ़कर 24,147.50 पर रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन और पावर ग्रिड में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक पिछड़ने वालों में शामिल रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 298.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
अन्य न्यूज़















