Sultanpur में दुर्घटनावश गोली चलने से सपा के पूर्व MLA Santosh Pandey का गार्ड घायल

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में बृहस्पतिवार रात सीढ़ियों से असलहा टकराने के कारण दुर्घटनावश गोली चलने से सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय के निजी सुरक्षा गार्ड अवधेंद्र मिश्रा घायल हो गए। 34 वर्षीय सुरक्षाकर्मी को सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार देने के बाद लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार घायल का बयान दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में दुर्घटनावश गोली चल जाने के कारण समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक संतोष पांडेय का निजी सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के गोला घाट इलाके में हुई।

पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात की है जब अवधेंद्र मिश्रा (34) के पैर में गोली लग गयी। उन्हें सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक रक्षाबंधन मनाने अपनी बुआ के घर गए थे।

इस दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय मिश्रा का गोलियों से भरा असलहा सीढ़ी से टकरा गया, जिससे अचानक गोली चल गई और सुरक्षा गार्ड के पैर में लग गई। नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़