Abhishek Kumar के 'थप्पड़' वाले पोस्ट से फैंस को आई Samarth Jurel की याद, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

Abhishek Kumar
Instagram
एकता । Jul 8 2026 4:42PM

अभिनेता अभिषेक कुमार की एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें उन्होंने किसी को 'एक और थप्पड़' मारने की बात कही है। फैंस इस क्रिप्टिक पोस्ट का कनेक्शन 'लाफ्टर शेफ्स' के उनके को-स्टार समर्थ जुरेल और 'बिग बॉस 17' के चर्चित थप्पड़ विवाद से जोड़ रहे हैं, जिससे एक नई चर्चा शुरू हो गई है।

अभिनेता अभिषेक कुमार इन दिनों टीवी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में दिखाई दे रहे हैं। इस शो में वह समर्थ जुरेल के साथ मिलकर खाना बनाने का अपना हुनर दिखा रहे हैं। लेकिन इस बीच, अभिषेक कुमार सोशल मीडिया पर अपनी एक अजीब पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी बात लिखी, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए।

थप्पड़ वाली बात पर बढ़ा विवाद

अभिषेक कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "कई लोग ना एक और थप्पड़ खाने के लायक हैं।" उन्होंने यह बात क्यों लिखी और किसके लिए लिखी, इस बात की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है और इसे अभिनेता समर्थ जुरेल से जोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp Season 2 | 'शादी से पहले अनगिनत अफेयर्स, मैं प्लेबॉय था', Ram Kapoor का रियलिटी शो में बेबाक खुलासा

फैंस के कमेंट्स और पुराना विवाद क्या है?

अभिषेक की इस पोस्ट को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, "समर्थ जुरेल?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कहीं वह इंसान समर्थ जुरेल तो नहीं है।" एक और यूजर ने लिखा, "समर्थ ही हो सकता है, क्योंकि पहले भी उसने ही थप्पड़ खाया था।" हालांकि, समर्थ जुरेल का नाम सिर्फ लोगों के अंदाजे में है और इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir चंदा विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे Anupam Kher, भक्ति में लीन होकर लिया आशीर्वाद

आपको बता दें कि अभिषेक और समर्थ लाफ्टर शेफ्स 3 में एक साथ काम कर रहे हैं और लोगों को दोनों की जोड़ी पसंद भी आ रही है। लेकिन पुराने रियलिटी शो बिग बॉस 17 के दौरान अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरैल को एक थप्पड़ मार दिया था, जिस पर बहुत बड़ा विवाद हुआ था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़