Diwali पर जाएं West Bengal, यहां आधी रात को होती है Maa Kali की विशेष आरती

Shyama Puja Bengal
CANVA PRO
एकता । Nov 5 2026 4:35PM

देशभर में दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा होती है, लेकिन पश्चिम बंगाल में इसे श्यामा पूजा के रूप में मनाते हुए मां काली की आराधना की जाती है। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात मां काली ने राक्षस रक्तबीज का वध किया था। इस मौके पर भव्य पंडालों में अखंड दीपक जलाकर आधी रात को विशेष पूजा आयोजित होती है।

देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। आम तौर पर इस दिन हर घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है, लेकिन पश्चिम बंगाल में दिवाली की रात का नजारा बिल्कुल अलग होता है। बंगाल में दिवाली पर मां काली की पूजा होती है। ऐसे में अगर आप दिवाली पर कुछ नया एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो बंगाल जाने का प्लान बना सकते हैं।

पूरे बंगाल में दिवाली को 'काली पूजा' या 'श्यामा पूजा' के तौर पर मनाया जाता है। कार्तिक महीने की अमावस्या की रात यहां माता लक्ष्मी की जगह मां काली की आराधना की जाती है। शहर भर में भव्य पंडाल सजते हैं और आधी रात को खास पूजा का आयोजन होता है। आइए जानते हैं कि बंगाल में दिवाली की रात मां काली की पूजा क्यों की जाती है और इसके पीछे की क्या मान्यता है।

दिवाली की रात बंगाल में मां काली की पूजा क्यों?

पश्चिम बंगाल में दिवाली की रात मां काली की पूजा करने की परंपरा सदियों पुरानी है। इसे 'श्यामा पूजा' भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने की अमावस्या की रात ही मां काली ने विकराल रूप लेकर राक्षस रक्तबीज और अन्य दुष्टों का खात्मा किया था। बुराई पर अच्छाई की इस जीत और संसार की रक्षा के प्रतीक के रूप में इस रात मां काली की पूजा की जाती है।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: Odisha Tourism और Rajasthan के ये 4 बड़े Festivals सर्दियों के सफर को बनाएंगे खास

मां काली से जुड़ा गहरा विश्वास

बंगाल की संस्कृति में नारी शक्ति और मां काली के प्रति गहरा आदर और विश्वास है। उन्हें डर को दूर करने वाली और सभी मुश्किलों से बचाने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि इस रात पूरी श्रद्धा से मां काली की पूजा करने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। दिवाली की रात लोग पंडालों में दर्शन के लिए उमड़ते हैं और देर रात तक विशेष अनुष्ठान चलते हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: Jaisalmer के रेगिस्तान और Varanasi की देव दीपावली से नवंबर की Vacation बनाएं यादगार

पंडालों में जलता है अखंड दीपक

काली पूजा के मौके पर मां काली की नई प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस पूजा का मुख्य आकर्षण आधी रात को होने वाली विशेष आरती होती है। पूजा के दौरान मां की मूर्ति के सामने 'अखंड दीपक' जलाया जाता है, यानी ऐसा दीपक जो पूरी पूजा के दौरान बिना बुझे लगातार जलता रहता है। लोग दीप जलाकर मां से सुख, शांति और सुरक्षा का आशीर्वाद मांगते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़