Tokyo Olympic: भारतीय महिला हॉकी टीम को नीदरलैंड्स ने 5-1 से हराया, अब जर्मनी से खेलेगी अगला मुकाबला

भारतीय महिला हॉकी टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में निराशा हाथ लगी है। नीदरलैंड्स ने भारतीय टीम को 5-1 से हराया।
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में निराशा हाथ लगी है। नीदरलैंड्स ने भारतीय टीम को 5-1 से हराया। रियो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने हिस्सा लिया था और अब दूसरी बार उन्हें यह मौका मिला था। लेकिन पहला मुकाबला निराशाजनक रहा। हालांकि भारतीय महिला हॉकी टीम अपना दूसरा मुकाबला जर्मनी के साथ खेलेगी।
इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2020 : टेबल टेनिस स्पर्धा में मनिका बत्रा और सुतिर्था ने जीत से की शुरूआत
भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से कप्तान रानी रामपाल एकमात्र गोल दाग पाने में सफल हुई। पहले क्वाटर तक भारत और नीदरलैंड्स के बीच बराबरी का मुकाबला लग रहा था लेकिन दूसरे क्वाटर से नीदरलैंड्स भारतीय टीम पर हावी हो गई। जिसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम उबर पाने में नाकामयाब रही।
We will come back stronger. 💪
On to the next, #IndianEves! 💙#NEDvIND #HaiTayyar #IndiaKaGame #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Tokyo2020 #Hockey pic.twitter.com/gysuz08nW5— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 24, 2021
अन्य न्यूज़















