FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

FIFA World Cup
ANI
रेनू तिवारी । Jul 11 2026 8:37AM

मिकेल मेरिनो ने 88वें मिनट में बेल्जियम के बैकअप गोलकीपर सेने लैमेंस की गलती का फायदा उठाकर गोल किया जिससे स्पेन ने 2-1 से जीत हासिल करके विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मिकेल मेरिनो एक बार फिर स्पेन के लिए संकटमोचक बनकर उभरे हैं। खेल के 88वें मिनट में मेरिनो द्वारा किए गए शानदार गोल की बदौलत स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से रोमांचक शिकस्त देकर विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सेमीफाइनल में मंगलवार को डलास में स्पेन का सामना टूर्नामेंट की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही फ्रांस की टीम से होगा। मेरिनो लगातार दूसरे मैच में स्पेन के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी साबित हुए। स्पेन सेमीफाइनल में मंगलवार को डलास में टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार फ्रांस का सामना करेगा। मेरिनो 86वें मिनट में मैदान पर आए और उन्होंने तुरंत ही गोल कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

 

उन्होंने बॉक्स में घुसकर तब गोल दागा जब लैमेंस पाउ कुबार्सी के लंबे शॉट के रिबाउंड को नहीं रोक पाए थे। मेरिनो ने पिछले मैच में स्पेन की पुर्तगाल पर 1-0 की जीत मेंइंजरी टाइम के शुरुआती समय में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर आकर गोल भी किया। गोलकीपर लैमेंस को 71वें मिनट में मैदान में उतरना पड़ा, क्योंकि बेल्जियम के लंबे समय से गोलकीपर रहे थिबाउट कर्टोइस जांघ में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

 

बेल्जियम ने अंतिम मिनटों में बराबरी का गोल करने के लिए जीजान से प्रयास किया, लेकिन आयमेरिक लापोर्टे ने सर्वश्रेष्ठ मौके पर बाहर शॉट से मार दिया। स्पेन के लिए फैबियान रुइज़ ने 30वें मिनट में गोल किया। बेल्जियम के फॉरवर्ड चार्ल्स डी केटेलेरे ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। यह टूर्नामेंट में पहला अवसर है जबकि स्पेन ने गोल खाया। स्पेन मार्च 2023 से लगातार 37 मैचों में अजेय रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़