तेलंगाना में महिला ने अपने तीन नाबालिग बेटों को कथित तौर पर बेचा

प्रतिरूप फोटो
pxhere.com
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 9 2024 10:41AM
पहले अपने एक बच्चे को और बाद में दो अन्य बच्चों को एक से दो लाख रुपये में तीन अलग-अलग व्यक्तियों को कथित तौर पर बेच दिया था। पुलिस ने महिला और बच्चों को खरीदने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस सिलसिले में जांच जारी है।
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक महिला ने जुड़वां बच्चों समेत अपने तीन नाबालिग बेटों को कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की आयु पांच से सात वर्ष के बीच है और सभी को बचा लिया गया है।
अरमूर पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने लगभग 10 महीने पहले अपने एक बच्चे को और बाद में दो अन्य बच्चों को एक से दो लाख रुपये में तीन अलग-अलग व्यक्तियों को कथित तौर पर बेच दिया था। पुलिस ने महिला और बच्चों को खरीदने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस सिलसिले में जांच जारी है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















