लोगों के संयुक्त प्रयासों से हम कोरोना महामारी पर काबू पाने में भी सफल होंगे: ओम बिरला

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत की संसद की प्रथम बैठक के 68वें वर्ष पूरा होने के अवसर बुधवार को संसद भवन का दौरा किया और कहा कि पिछले सात दशकों में अनेक बाधाओं का सामना करते हुए देश में संविधान तथा लोकतांत्रिक शासन प्रणाली मजबूत हुई है।
नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि जब भी देश को किसी चुनौती का सामना करना पड़ा है, तब लोगों ने मिलकर इसका सामना किया है और इस बार भी देशवासियों के संयुक्त प्रयासों से हम कोविड-19 महामारी पर काबू पाने मेंसफल होंगे। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत की संसद की प्रथम बैठक के 68वें वर्ष पूरा होने के अवसर बुधवार को संसद भवन का दौरा किया और कहा कि पिछले सात दशकों में अनेक बाधाओं का सामना करते हुए देश में संविधान तथा लोकतांत्रिक शासन प्रणाली मजबूत हुई है।
लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, भारत की संसद की प्रथम बैठक के 68वें वर्ष के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य एवं कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा और राज्यसभा के चैम्बर्स और ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल का दौरा किया। नायडू और बिरला ने इस अवसर पर दोनों सदनों की प्रथम बैठकों से जुड़ीविभिन्न स्मृतियों और अनुभवों के बारे में चर्चा की। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि आज का दिन भारत के लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।बिरला ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार 13 मई, 1952 को संसद की दोनों सभाओं अर्थात लोकसभा और राज्यसभा की बैठक हुई थी।संसद सत्र की 68 वीं वर्षगांठ के अवसर पर माननीय @VPSecretariat संसदीय कार्य मंत्री @JoshiPralhad और @arjunrammeghwal तथा @VMBJP के साथ लोकसभा, राज्यसभा चैंबर व केंद्रीय कक्ष का दौरा किया। संसदीय मान-मर्यादाओं, परम्पराओं के साथ लोकतंत्र के मंदिर को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। pic.twitter.com/UoJ3oWHpDd
— Om Birla (@ombirlakota) May 13, 2020
अन्य न्यूज़














