प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार से पूछा सवाल, UP में क्यों नहीं रुक रहीं दलित उत्पीड़न की घटनाएं

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार ये बताने का कष्ट करेगी कि दलित उत्पीड़न की घटनाएं प्रदेश में क्यों नहीं रुक रहीं?
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को दलित उत्पीड़न के मामलों को नजरअंदाज करने के बजाय कार्रवाई करने के साथ जवाब देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर दावा किया किया कि उप्र में दलित उत्पीड़न, दलितों की हत्या की बड़ी वारदातें हो रही हैं। महोबा, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली, हरदोई में घटनाएं हुई हैं।
इसे भी पढ़ें: नीलांशू शुक्ला के निधन पर बोलीं प्रियंका, UP सरकार को सभी पत्रकारों को देनी चाहिए बीमा की सुविधा
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार ये बताने का कष्ट करेगी कि दलित उत्पीड़न की घटनाएं प्रदेश में क्यों नहीं रुक रहीं? प्रियंका ने कहा कि प्रदेश सरकार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना बंद करे। अब कार्रवाई करे और जवाब दे।
उप्र में दलित उत्पीड़न, दलितों की हत्या की बड़ी वारदातें हो रही हैं। महोबा, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली, हरदोई।
क्या भाजपा सरकार ये बताने का कष्ट करेगी कि दलित उत्पीड़न की घटनाएँ प्रदेश में क्यों नहीं रुक रहीं?
प्रदेश सरकार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना बंदकर, अब एक्शन ले और जवाब दे— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 2, 2020
अन्य न्यूज़















