बिहार में कोरोना के 19 मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 242 हुई

संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के बिदुपुर की एक महिला (45), अरवल के कुर्था में एक पुरुष (35), भोजपुर जिला मुख्यालय आरा की एक महिला (35) तथा सारण जिला के रिविलगंज की एक महिला के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के बिदुपुर की एक महिला (45), अरवल के कुर्था में एक पुरुष (35), भोजपुर जिला मुख्यालय आरा की एक महिला (35) तथा सारण जिला के रिविलगंज की एक महिला के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन लोगों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी। बिहार के कुल 38 जिलों में से 21 जिलों में कोविड-19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 62, नालंदा में 34, सिवान में 30, पटना में 28, बक्सर में 25, कैमूर में 14, बेगुसराय एवं रोहतास में नौ-नौ, गया एवं भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज, नवादा एवं सारण में तीन-तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो-दो तथा लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा एवं अरवल में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।#BiharFightsCorona 4th update of the day.3 more covid-19 +ve case in bihar taking the total to 242.1-male 17 years chainpur,kaimur/1-female 45 years bidupur,vaishali/1-female 15 years new bhojpur, buxar .came in touch with covid-19 positive.
— sanjay kumar (@sanjayjavin) April 25, 2020
इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए, संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 225 हुई
अन्य न्यूज़














