संजय राउत बोले- केंद्रीय एजेंसियों से छूट हासिल कर भाजपा के लाउडस्पीकर बने राज ठाकरे

संजय राउत ने आरोप लगाया कि राज ठाकरे को केंद्रीय जांच एजेंसियों से छूट मिल गई और वह भाजपा के लाउडस्पीकर बन गए हैं। यह लाउडस्पीकर हताशा में बज रहा है लेकिन लोग इसे बंद कर देंगे।
इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे ने फिर दोहराई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने किया पलटवार
तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए महाराष्ट्र सरकार को मनसे प्रमुख के अल्टीमेटम दिए जाने पर राउत ने कहा कि केवल शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बाल ठाकरे के पास सरकारों को अल्टीमेटम देने की ‘‘क्षमता और शक्ति’’ थी। राउत ने आरोप लगाया, ‘‘राज ठाकरे को केंद्रीय जांच एजेंसियों से छूट मिल गई और वह भाजपा के लाउडस्पीकर बन गए हैं। यह लाउडस्पीकर हताशा में बज रहा है लेकिन लोग इसे बंद कर देंगे।
अन्य न्यूज़














