रामायण ने स्थापित किया कीर्तिमान, विश्व में सर्वाधिक देखा गया धारावाहिक

दूरदर्शन पर रामायण के पुनः प्रसारण ने विश्वभर में दर्शकों का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। 16 अप्रैल को इसे 7.7 करोड़ लोगों ने देखा जिसके बाद यह विश्व में सर्वाधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया।
नयी दिल्ली। भारतीय टेलीविजन पर 33 साल बाद पुनः प्रसारित हुए “रामायण” ने सर्वाधिक देखे गए धारावाहिक का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद दूरदर्शन पर रामायण का पुनः प्रसारण किया गया था। दूरदर्शन नेशनल ने कहा कि 16 अप्रैल को विश्व भर में 7.7 करोड़ लोगों ने धारावाहिक देखा। दूरदर्शन नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “दूरदर्शन पर रामायण के पुनः प्रसारण ने विश्वभर में दर्शकों का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। 16 अप्रैल को इसे 7.7 करोड़ लोगों ने देखा जिसके बाद यह विश्व में सर्वाधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया।”
इसे भी पढ़ें: रामानंद सागर की रामायण ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, बिग बैंग थ्योरी और गेम ऑफ थ्रोन्स को पछाड़ाThanks to all our viewers!!#RAMAYAN - WORLD RECORD!!
Highest Viewed Entertainment Program Globally. pic.twitter.com/n8xysaehNv— Doordarshan National (@DDNational) May 2, 2020
एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, “सभी दर्शकों को धन्यवाद! रामायण विश्व कीर्तिमान ! विश्वभर में सर्वाधिक देखा गया कार्यक्रम।” दूरदर्शन पर पहली बार 1987 में प्रसारित हुए रामायण के लेखक, निर्माता और निर्देशक रामानंद सागर थे। धारावाहिक में अरुण गोविल ने राम की भूमिका निभाई थी। गोविल के अतिरिक्त दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। धारावाहिक में ललिता पवार ने मंथरा, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। पुनः प्रसारित हुए रामायण की अंतिम कड़ी 18 अप्रैल को दिखाई गई थी जिसके बाद “उत्तर रामायण” का प्रसारण किया गया। उत्तर रामायण की अंतिम कड़ी का प्रसारण शनिवार को किया जाएगा। इसके बाद रविवार से रामानंद सागर के एक अन्य लोकप्रिय धारावाहिक “श्री कृष्ण” का प्रसारण किया जाएगा।
हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की,
— Doordarshan National (@DDNational) May 2, 2020
ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की...#उत्तररामायण #UttarRamayan pic.twitter.com/TFyLcE350k
अन्य न्यूज़















