महिला से सामूहिक बलात्कार मामले की जांच कराए राजस्थान पुलिस: महिला आयोग

खबरों के मुताबिक लॉकडाउन के कारण जयपुर स्थित अपने घर नहीं जा पाने वाली 40 वर्षीय महिला के साथ सवाई माधोपुर के एक स्कूल में 23-24 अप्रैल की रात तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक उसने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह यादव को पत्र लिखकर कहा कि इस मामले की तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला आयोग ने कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध होने को लेकर चिंता भी जताई।
अन्य न्यूज़














