पटनायक ने मोदी से कहा- देशभर में फंसे लोगों की वापसी लिए तैयार की जाए एसओपी

पटनायक उड़िया कर्मियों की सुरक्षित वापसी के संदर्भ में गुजरात और महाराष्ट्र सरकार से भी बात कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में पटनायक ने ओडिशा में धीरे-धीरे कोविड-19 की जांच बढ़ाने के लिए कदम उठाने की भी मांग की।
अधिकारी ने बताया कि एक राज्य से दूसरे राज्य में निर्बाध आवाजाही संभव होने से लोग बिना किसी परेशानी के, अपने गृह निवास पहुंच पाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के एक अनुमान के अनुसार ओडिशा के करीब पांच लाख प्रवासी मजदूर देशभर में फंसे हैं। पटनायक उड़िया कर्मियों की सुरक्षित वापसी के संदर्भ में गुजरात और महाराष्ट्र सरकार से भी बात कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में पटनायक ने ओडिशा में धीरे-धीरे कोविड-19 की जांच बढ़ाने के लिए कदम उठाने की भी मांग की। प्रवक्ता ने बताया कि ओडिशा में मार्च में कोविड-19 की जांच का केवल एक केन्द्र था जबकि अब राज्य में आठ केन्द्र हैं। रोजाना पहले जहां 250 से 300 लोगों की जांच की जाती थी, वहीं अब रोजाना 2,500 नमूनों की जांच होती है।ଓଡ଼ିଶା ଫେରିବାକୁ ଚାହୁଁଥିବା ପ୍ରବାସୀ ଓଡ଼ିଆଙ୍କୁ ସୁବ୍ୟବସ୍ଥିତ ଭାବେ ଆଣିବା ପାଇଁ ବରିଷ୍ଠ ଆଇଏଏସ୍ ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ଜିଲ୍ଲା ପର୍ଯ୍ୟବେକ୍ଷକ ଭାବେ ଦାୟିତ୍ୱ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି। ପଞ୍ଜିକୃତ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ସହଜ ପ୍ରତ୍ୟାବର୍ତ୍ତନ ସହ କ୍ୱାରେନଣ୍ଟାଇନରେ ରହିବା, ଖାଇବା ଓ ଚିକିତ୍ସା ସେବା ବିନା ମୂଲ୍ୟରେ ଯୋଗାଇ ଦିଆଯିବ। #OdishaCares pic.twitter.com/wucLwZAuaS
— CMO Odisha (@CMO_Odisha) April 27, 2020
अन्य न्यूज़














