कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं को नीतीश ने भगवान भरोसे छोड़ा: कांग्रेस

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं का मामला उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरुप हमलोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं
उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ बिहार के छात्र मदद की गुहार लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिहार की जदयू-भाजपा सरकार एवं नीतीश कुमार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया है। शेरगिल ने कहा कि नीतीश कुमार को अपने रुख पर पुन:विचार करना चाहिए और बच्चों को कोटा से जल्द बिहार लाने का प्रबंध करना चाहिए। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं का मामला उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरुप हमलोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं, इसलिये जबतक दिशानिर्देशों में अनुकूल बदलाव नहीं होता, तब तक कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाना संभव नहीं है।संकट की इस घड़ी में कोटा में फंसे बिहार के बच्चों की मदद न कर उन्हें उनके हाल पर छोड़कर कुशासन बाबू न केवल बच्चों के वर्तमान और भविष्य से खिलवाड़ कर रहे बल्कि यह भी साबित कर रहे कि ऐसा कोई सगा नहीं नीतीश कुमार ने जिसे ठगा नहीं | - @JaiveerShergill #BringBackBihariStudents pic.twitter.com/9n9GvSiTKM
— Ajay Jha (@Ajay_reporter) April 27, 2020
अन्य न्यूज़














