Maharashtra के Nanded में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी परभणी से गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित सोनखेड़ थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद फरार हुए 30 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को पड़ोसी जिले परभणी की पालम तहसील से पकड़ा। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार को सोनखेड़ थाना क्षेत्र में हुई और 30 साल के आरोपी को मंगलवार को पास के परभणी जिले से पकड़ा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लड़की घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब आधे घंटे बाद लड़की रोते हुए घर लौटी, जिसके बाद इस अपराध का पता चला। उन्होंने बताया कि नांदेड़ पुलिस ने आरोपी को खोजने के लिए कई टीम बनाईं।

पुलिस की तलाश के दौरान आरोपी मंगलवार को परभणी की पालम तहसील में एक श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपा मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़