Ballia में Garib Nawaz Express का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, शराब की बोतलें बरामद

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

राजकीय रेलवे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान भागलपुर निवासी राहुल कुमार राम को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी ट्रेन में बतौर कोच अटेंडेंट तैनात था और यूपी से शराब ले जाकर शराबबंदी वाले बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने उसके पास से दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गरीब नवाज़ एक्सप्रेस के एक कोच अटेंडेंट को उत्तर प्रदेश से बिहार शराब ले जाने और उसे अधिक दामों पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जीआरपी के बलिया थाने के प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार राम (28) को मंगलवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ़्तार किया गया।

वह बिहार के भागलपुर ज़िले के कुमदपुर गांव का रहने वाला है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके बैग से शराब की दो दर्जन से अधिक बोतलें बरामद कीं। पूछताछ के दौरान राहुल ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह 15716 नंबर गरीब नवाज एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट के रूप में काम करता है।

वह उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों से शराब खरीदकर बिहार ले जाता था और राज्य में शराबबंदी के कारण उसे वहां अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर बलिया में शराब खरीदी थी और उसे बिहार ले जाने के लिए ट्रेन में सवार होने का इंतजार कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़