नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कोविड-19 को लेकर आगे भी सतर्क रहने को कहा

नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरूणाचल प्रदेश के भाजपा विधायकों के साथ चर्चा की और कहा कि कार्यकर्ताओं ने सहयोग कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की एवं जन सामान्य में जागरूकता फैलाई है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश के लोगों ने सक्रिय रहकर और बारीकी से नजर रखकर प्रदेश को कोरोना वायरस से बचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक संगठन के रूप में काफी अच्छा काम किया। नड्डा ने कहा ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया है कि इस विपरीत परिस्थिति में एक पार्टी किस प्रकार संगठन के रूप में काम कर सकती है। कार्यकर्ताओं ने ही डिजिटल एवं अन्य माध्यमों से कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया है।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा @BJP4Arunachal के विधायकों के साथ चर्चा की।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 5, 2020
कार्यकर्ताओं ने सहयोग कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा व जन सामान्य में जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। हमें आगे भी सतर्कता रखते हुए जनता की सेवा करनी है तथा इस महामारी को फैलने से रोकना है। pic.twitter.com/dThaDQYwLZ
अन्य न्यूज़














