मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र से बिचौलिओं को खत्म किया है: त्रिवेंद्र सिंह रावत

रावत ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने 10 साल स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में रखा और कहा कि अगर किसी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट पर काम किया तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार है।
उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों को सात घंटे बिजली दी जबकि उसकी मांग केवल दो घंटे की थी।’’ रावत ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने 10 साल स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में रखा और कहा कि अगर किसी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट पर काम किया तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के ज़रिये किसानों को 92,000 करोड़ रुपये दिये।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित 'श्रम सुधार विधेयक' संसद द्वारा पारित किए गए हैं। यह विधेयक हमारे मेहनतकश श्रमिक भाइयों के आर्थिक व सामाजिक हितों की रक्षा करेंगे, उनकी भलाई सुनिश्चित करेंगे।साथ ही देश के आर्थिक विकास को और बढ़ावा देंगे। pic.twitter.com/m2AHNg60vO
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) September 24, 2020
अन्य न्यूज़














