Meerut Police ने CM Yogi Adityanath का पुतला जलाने की योजना में दो को किया गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर और पुतला जलाने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी अधिवक्ता सभा के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और स्वात टीम ने सतीश राणा और शहजादा मोहम्मद जुफर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की तैयारी की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों द्वारा बिना अनुमति यह कदम उठाने से इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर और पुतला जलाकर शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि 27 अगस्त को समाजवादी अधिवक्ता सभा के सदस्यों ने बिना किसी अनुमति के मुख्यमंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास किया था। इसके बाद 27-28 अगस्त की रात सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि संगठन के सदस्य दोबारा मुख्यमंत्री का पोस्टर और पुतला जलाने की योजना बना रहे हैं।

बयान के अनुसार, सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और स्वात टीम नगर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस गतिविधि से जनाक्रोश पैदा होने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंगानगर निवासी सतीश राणा (48) और लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी शहजादा मोहम्मद जुफर (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़