Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित मुण्डाली थाना क्षेत्र में 28 जुलाई की रात हनुमान मंदिर से दानपात्र चुराने के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेतों में फेंकी गई खाली दानपेटिका और 2,890 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना में शामिल उसके एक अन्य साथी की संलिप्तता की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

मेरठ के मुण्डाली थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर से दानपेटिका चोरी किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की गई खाली दानपेटिका और 2,890 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद (19) के रूप में हुई है, जो मुण्डाली थाना क्षेत्र के जिसौरी गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात शहजाद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मुण्डाली गांव स्थित हनुमान मंदिर से दानपेटिका चोरी की थी। दोनों ने दानपेटिका में रखी रकम आपस में बांट ली और खाली दानपेटिका को खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी शहजाद को मंगलवार को जिसौरी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दानपेटिका तथा 2,890 रुपये बरामद किए गए। मुण्डाली पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़