कोरोना से लड़ाई लंबी है, ना थकना है, ना रूकना है, विजय को पाना हैः मोदी

मोदी ने कहा, ''अनगिनत दीए जलाकर हमने हमारे संकल्प को मजबूत किया है और खुद को कोरोना वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए तैयार किया है।'' उन्होंने कहा, ''यह लंबी लड़ाई होने वाली है, हमें थकना नहीं है।''
मोदी ने कहा, ''अनगिनत दीए जलाकर हमने हमारे संकल्प को मजबूत किया है और खुद को कोरोना वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए तैयार किया है।'' उन्होंने कहा, ''यह लंबी लड़ाई होने वाली है, हमें थकना नहीं है.. हमारा संकल्प और लक्ष्य कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में विजय होना है।'' मोदी ने कहा, ''कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई किसी युद्ध से कम नहीं है।'' उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष में अधिक से अधिक दान देने और दूसरों को इसके लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा।साथियों पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर मैं आज आपसे कुछ सुझाव पर कार्य करने का आग्रह करना चाहता हूं।
— BJP (@BJP4India) April 6, 2020
वैसे भाजपा ने, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने हमारी राष्ट्रीय टीम ने जो एक खाका तैयार किया है मैं उसी को अपने तरीके से दोहरा रहा हूं: पीएम मोदी #BJPat40 pic.twitter.com/3HVgsBQJAA
PM Modi addresses BJP karyakartas on the occasion of party’s 40th Sthapna Diwas. #BJPat40 https://t.co/1JiyaHhYvv
— BJP (@BJP4India) April 6, 2020
अन्य न्यूज़














