Poonch में Indian Army का बड़ा एक्शन, LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा, एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Indian Army
ANI

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के एक नागरिक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्ति ने अनजाने में सीमा पार करने का दावा किया है, जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।

सेना के जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के एक व्यक्ति को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से पकड़ा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद सज्जाद (26) को कृष्णा घाटी सेक्टर के गुलपुर क्षेत्र से एलओसी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह पीओके के अब्बासपुर क्षेत्र के पोलास गांव का रहने वाला है।

अधिकारियों के अनुसार उसने पूछताछ करने वाले अधिकारियों को बताया कि वह अनजाने में एलओसी पार कर भारतीय सीमा में आ गया था। सुरक्षा एजेंसियां उसके इस दावे की सत्यता की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने किन परिस्थितियों में सीमा पार की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़