Kamakhya का Ambubachi Mela, जहां Periods Taboo नहीं, नारी शक्ति का उत्सव मनाया जाता है

असम के कामाख्या मंदिर में मनाया जाने वाला अंबुवाची मेला देवी के वार्षिक मासिक धर्म का एक अनूठा उत्सव है, जो पीरियड्स से जुड़े सामाजिक टैबू को चुनौती देता है। यह पर्व सृजन, प्रजनन क्षमता और नारी शक्ति का सम्मान करते हुए यह संदेश देता है कि मासिक धर्म शर्म नहीं, बल्कि एक पवित्र प्रक्रिया है।
असम के गुवाहाटी के हिस्टोरिकल कामाख्या मंदिर में मॉनसून के मौसम में हर साल 'अंबुवाची मेला' मनाया जाता है। यह कोई आम त्योहार नहीं है, बल्कि यह देवी कामाख्या के एनुअल पीरियड्स का सेलिब्रेशन है। जहां आज भी हमारे समाज में पीरियड्स को लेकर लोग बात करने से कतराते हैं, वहीं यह मेला दुनिया को सिखाता है कि पीरियड्स कोई टैबू या शर्म की बात नहीं है, बल्कि यह तो क्रिएशन, फर्टिलिटी और अर्थ की पालने वाली पावर का सबसे बड़ा सिंबल है।
आखिर 3 दिनों के लिए क्यों बंद हो जाते हैं मंदिर के कपाट?
मान्यताओं के मुताबिक, इन 3 दिनों में देवी कामाख्या अपने एनुअल पीरियड्स साइकिल से गुजरती हैं। यही वजह है कि हर साल अंबुवाची के दौरान मंदिर के दरवाजे पूरे 3 दिनों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इस फेज को पूरा रिस्पेक्ट देने के लिए मंदिर में होने वाले सभी रूल्स और पूजा-पाठ पर कुछ समय के लिए पॉज लगा दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Ambubachi Mela 2026: क्यों 3 दिन बंद रहते हैं Kamakhya Temple के कपाट? कब से अंबुबाची मेला शुरु होगा? जानें मेले से जुड़ी मान्यता
क्रिएशन और नारी शक्ति का असली सिंबल
कामाख्या मंदिर में देवी को 'शक्ति' यानी उस फेमिनिन एनर्जी के रूप में पूजा जाता है, जिससे पूरी दुनिया चलती है। हिंदू ट्रेडिशन में विमेन के पीरियड्स साइकिल को सीधे नेचर, शक्ति और लाइफ से जोड़ा गया है। एक नए जीवन को दुनिया में लाने की इस विमेन पावर को कभी भी नॉर्मल नहीं माना गया, बल्कि इसे हमेशा सुपर पवित्र माना गया है।
मूर्ति नहीं, यहां योनि की होती है पूजा
ज्यादातर मंदिरों में भगवान की इंसानी मूर्तियां होती हैं, लेकिन कामाख्या मंदिर का कॉन्सेप्ट बिल्कुल नेक्स्ट लेवल है। यहां किसी मूर्ति की नहीं, बल्कि 'योनि' की पूजा की जाती है, जिसे लाइफ की शुरुआत का सोर्स माना जाता है। यह इस बात का सबूत है कि हमारी संस्कृति में लाइफ के जन्म को कितना प्योर और डिवाइन माना गया है।
इसे भी पढ़ें: Ambubachi Mela 2026: कामाख्या शक्तिपीठ का सबसे बड़ा रहस्य, जानें Ambubachi Fair में क्यों बंद हो जाता है मां का दरबार
सब कुछ एक साइकिल में चलता है
जैसे दिन और रात का होना, बदलते मौसम, चांद का घटना-बढ़ना और लाइफ-डेथ का होना एक नेचुरल साइकिल है, ठीक वैसे ही विमेन का पीरियड्स साइकिल भी नेचर के इसी रिदम का हिस्सा है। हिंदू फिलॉसफी मानती है कि ब्रह्मांड की हर चीज एक परफेक्ट साइकिल में काम करती है।
आज के यूथ के लिए सबसे बड़ा सबक
चाहे आप इसे फेथ कहें या एक खूबसूरत ट्रेडिशन, अंबुवाची मेले का मैसेज बहुत लाउड एंड क्लियर है। आज भी हमारे देश में कई जगहों पर पीरियड्स को शर्म की बात माना जाता है, लेकिन यह मेला हमें सिखाता है कि लड़कियों की बॉडी या उनके पीरियड्स कोई ऐसी चीज नहीं हैं जिसे छुपाया जाए या जिसके लिए गिल्ट महसूस हो। यह तो उसी नेचर का हिस्सा है जो इस धरती पर लाइफ को बनाए रखती है।
अन्य न्यूज़














