SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

SBI PO Vacancy 2026
Creative Common License

SBI ने PO भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन प्रोसेस 18 जून 2026 से शुरू हो चुका है।

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, SBI ने PO भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन प्रोसेस 18 जून 2026 से शुरू हो चुका है। वहीं आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 08 जुलाई 2026 तक आवेदन तक सकते हैं। वहीं आवेदन सिर्फ SBI की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।

SBI द्वारा जारी संभावित एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 के बीच आयोजित हो सकती है। वहीं मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को हो सकती है। वहीं इसका लास्ट रिजल्ट नवंबर या दिसंबर 2026 तक जारी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री

महत्वपूर्ण डेट्स

नोटिफिकेशन जारी - 18 जून 2026

आवेदन शुरू - 18 जून 2026

आवेदन की लास्ट डेट - 8 जुलाई 2026

प्री-एग्जाम ट्रेनिंग - जुलाई 2026

प्रीलिम्स एडमिट कार्ड - जुलाई 2026 का तीसरा/चौथा सप्ताह

प्रीलिम्स परीक्षा (संभावित) - 1 और 2 अगस्त 2026

प्रीलिम्स रिजल्ट - अगस्त/सितंबर 2026

मेंस कॉल लेटर - अगस्त/सितंबर 2026

मेंस परीक्षा (संभावित) - 12 सितंबर 2026

मेंस रिजल्ट - सितंबर/अक्तूबर 2026

इंटरव्यू कॉल लेटर - सितंबर/अक्तूबर 2026

साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू - अक्तूबर/नवंबर 2026

अंतिम रिजल्ट - नवंबर/दिसंबर 2026

एसबीआई पीओ वैकेंसी

SBI ने कुल 1500 पदों का ब्योरा जारी किया है। इसमें बैकलॉग और नियमित दोनों तरह की रिक्तियां शामिल हैं। सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा 588 पद हैं। वहीं OBC के लिए 390, SC के लिए 234, ST वर्ग के लिए 144 और EWS के लिए 144 पद हैं। वहीं इन पदों में 54 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं।

क्वालिफिकेशन

इस वैकेंसी के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। वहीं लास्ट इयर में पढ़ रहे स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। उनको इंटरव्यू के समय अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट कैंडिडेट्स भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। IDD कैंडिडेट्स के लिए भी डिग्री प्राप्त की डेट नोटिफिकेशन में निर्धारित शर्तों के अनुरूप होनी चाहिए।

एज लिमिट

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 01 अप्रैल 2026 से कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। इसके मुताबिक उम्मीदवार का जन्म 02 अप्रैल 1996 से 01 अप्रैल 2005 के बीच होनी चाहिए। वहीं नियमानुसार आयु में छूट है।

सिलेक्शन प्रोसेस

SBI PO भर्ती में कैंडिडेट्स का तीन चरणों में चयन होगा। सबसे पहले प्रारंभिक ऑनलाइन एग्जाम होगा। इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के सवाल पूछे जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वहीं लास्ट सिलेक्शन इन सभी चरणों में किए जाने वाले प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा

यह एग्जाम ओब्जेक्टिव टाइप होगा। वहीं प्रीलिम्स में प्राप्त अंक लास्ट मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

मुख्य परीक्षा

मेन एग्जाम को दो भागों में आयोजित की जाएगी। 

Objective Test

Descriptive Test

इसमें डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन, रीजनिंग, सामान्य जागरुकता और अंग्रेजी भाषा जैसे सब्जेक्ट शामिल होंगे। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में ई-मेल, पत्र या रिपोर्ट लेखन जैसे सवाल पूछे जा सकते हैं।

साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू

मुख्य एग्जाम में सफल कैंडिडेट्स को लास्ट फेज के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें ग्रुप एक्सरसाइज, साइकोमेट्रिक टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे।

SBI पीओ की सैलरी

इस भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को शुरूआती बेसिक पे 48,480 रुपए मिलेगी। भत्तों को जोड़ने के बाद नए प्रोबेशनरी ऑफिसर की मासिक सैलरी करीब 80,000 से 82,000 रुपए तक हो सकती है। मुंबई पोस्टिंग के आधार पर सालाना CTC करीब 21.79 लाख रुपए के आसपास बनाई गई है।

एसबीआई पीओ का वेतन बैंकिंग क्षेत्र में सबसे आकर्षक वेतन पैकेजों में से एक माना जाता है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये मिलेगी। भत्तों को जोड़ने के बाद एक नए प्रोबेशनरी ऑफिसर की मासिक इन-हैंड सैलरी लगभग 80,000 से 82,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं, मुंबई पोस्टिंग के आधार पर वार्षिक CTC करीब 21.79 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा DA, HRAM, CCA, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन फीस

सामान्य, OBC और EWS के कैंडिडेट्स को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और PwBD श्रेणी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। वहीं एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़