फारूक साहब ने PAK से बात करने की दी थी सलाह, अमित शाह बोले- मैंने कश्मीरी युवाओं के सामने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं कश्मीर के युवाओं से भी अपील करने आया हूं कि जिन्होंने आपके हाथ में हथियार और पत्थर पकड़ाए थे उन्होंने क्या भला किया ? यह लोग पाकिस्तान की बात करते हैं। पाक अधिकृत कश्मीर आपके नजदीक है, वहां पूछिए गांव में बिजली आई क्या ?
श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत लोगों ने सवाल खड़े किए कि कर्फ्यू लगा है, इंटरनेट बंद है, धारा 370 जाने के बाद कश्मीरियों की जमीन छीन ली जाएगी लेकिन यहां पर बैठे जिला पंचायत के अधिकारी, सरपंच साहब अपने-अपने जगह पर लोगों से पूछिए कि कितने लोगों की जमीन चली गई है।
इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री J&K आए, नजराने में हुकूमत का यकीन भी लाए, आम लोगों को दिया अपना नंबर, कहा- जब भी जरूरी हो फोन कर लेना
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवानों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह
70 सालों में क्यों नहीं हुआ विकास
अमित शाह ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है और पहुंच भी रही है। लेकिन यह 70 सालों में क्यों नहीं हुआ ? कैसे करते एक साल में 6 महीने तो इंग्लैंड में चले जाते थे। मनोज जी कल करवाचौथ था, कल भी नहीं गए। यहां 24 घंटे कश्मीर की आवाम की सेवा में जुटे हुए हैं। मैं आशा करता हूं कि कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री भी ऐसा आए जो लंदन न जाए बल्कि अनंतनाग के अंदर जाकर कश्मीरियों की आवाज सुने।
इसी बीच अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 से पहले में बेगैर घर के कश्मीर में कोई नहीं होगा। सभी के पास मकान होगा।
Shri @AmitShah inaugurates and lays the foundation stone of various development projects in Srinagar. https://t.co/trloV5v9Qp
— BJP (@BJP4India) October 25, 2021
अन्य न्यूज़














