गडकरी ने NHAI चेयरमैन और टोल ऑपरेटरों से कहा- प्रवासी श्रमिकों को उपलब्ध कराएं भोजन, पानी

यह आदेश इन खबरों के मद्देनजर दिया गया है कि देश में 21 दिनों के पाबंदियोंके चलते प्रवासी मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वे देश के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं और राजमार्गों के रास्ते सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने को मजबूर हैं।
गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने एनएचएआई चेयरमैन और राजमार्ग टोल ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे मूल स्थानों की ओर जाने वाले प्रवासी श्रमिकों/ नागरिकों को भोजन, पानी या कोई अन्य सहायता मुहैया करने पर विचार करें।’’ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा, ‘‘संकट के इस समय में हमें अपने साथी नागरिकों के लिए दयावान बनना होगा।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि टोल ऑपरेटर उनके आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे।I have advised Chairman NHAI&Highway Concessioners/Toll Operators to consider providing food, water or any kind of support to migrant workers/citizens who are trying to reach to their respective native places: Nitin Gadkari, Union Minister of Road Transport & Highways (File pic) pic.twitter.com/ZMPjDOl3Kl
— ANI (@ANI) March 28, 2020
अन्य न्यूज़














