अभिनेता Thalapathy Vijay के नाम पर फर्जी संगठन बनाकर Cyber Fraud, इंदौर में छह शिकायतें दर्ज

Cyber Fraud
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

इंदौर में साइबर ठगों द्वारा थलपति विजय के परमार्थ संगठन के नाम पर लोगों से आर्थिक मदद दिलाने के बहाने ठगी करने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के अनुसार पिछले एक महीने में ऐसी छह शिकायतें मिली हैं। ठग रजिस्ट्रेशन और प्रक्रिया शुल्क के नाम पर लोगों से 1,000 से 50,000 रुपये तक ऐंठ रहे हैं।

थलपति विजय के उपनाम से मशहूर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नाम पर मध्यप्रदेश में फर्जी संगठन के जरिये साइबर ठगी की जा रही है और इंदौर पुलिस को पिछले एक महीने में इस तरह की छह शिकायतें मिली हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने पीटीआई-को बताया कि साइबर ठग लोगों को फोन करके झांसा देते हैं कि वे थलपति विजय के परमार्थ संगठन से जुड़े हैं जो गरीबों को आर्थिक सहायता और छोटे कारोबार या ‘स्टार्टअप’ शुरू करने के लिए लोगों को धन उपलब्ध करा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Police ने Nagaur में पकड़े 6 अवैध हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार

दंडोतिया ने बताया,‘‘हमें मिली शिकायतों के मुताबिक ठग इस फर्जी संगठन से आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर लोगों से पंजीयन, सत्यापन और प्रक्रिया शुल्क के नाम पर 1,000 से 50,000 रुपये तक ऐंठ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि शिकायतों की विस्तृत जांच की जा रही है और लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़