Punjab and Haryana High Court Jobs: 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए Eligibility और Last Date

 Recruitment 2026
Unsplash

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने ड्राइवर और फ्रेश के 56 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार 18 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दसवीं पास और 2 साल का कार ड्राइविंग अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी पात्रता की जांच कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

असल में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली है। इन दोनों पदों के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के तहत आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, इस भर्ती के जरिए 25 पद ड्राइवर के और 31 पद फ्रेश के भरे जाएंगे।

जानें योग्यता

 - उम्मीदवार 10+2 पास होना अनिवार्य है। मैट्रिक में पंजाबी या हिंदी एक विषय के रुप में पढ़ी होनी चाहिए। 

 - कार चलाने का अनुभव कम से कम 2 साल का होना चाहिए।

 - उम्मीदवार को लापरवाही से गाड़ी चलाने के किसी अपराध में दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

 - असल में ड्राइवर पद के लिए चयन प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले परीक्षण अवधि में काम करना होगा। इसके लिए उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन की तय दैनिक मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

 - वहीं, फ्रेश पद के लिए 50 अंकों का इंटरव्यू होगा। इसमें नौकरी के लिए योग्यता और आचरण के आधार पर अंक दिए जाएंगे। बाद में रिक्तियों की संख्या के चार गुना उम्मीदवारो को शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (पीईटी)  के लिए भी बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन?

 - इसके लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

 - भर्ती/करियर सेक्शन में संबंधित भर्ती का लिंक ओपन करें।

 - अपना पंजीकरण करें और लॉगिन करें।

 - इसके बाद आवेदन फॉर्म के लिए मांगी सभी जानकारी को भर दें।

 - अब जरुरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

 - अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

 - फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी का प्रिंटआउट अपने पास रखें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़