Pimple Free Skin के लिए आजमाएं ये Home Remedy, नीम और Multani Mitti फेस पैक बदल देंगे चेहरे का लुक

ऑयली स्किन और पिंपल्स की समस्या से निपटने के लिए प्राकृतिक घरेलू उपाय बेहद प्रभावी साबित होते हैं। नीम, शहद, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी से बने फेस पैक त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर मुंहासों को कम करते हैं। नियमित इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में सुधार आता है और प्राकृतिक निखार मिलता है।
ऑयली स्किन वाले लोग ज्यादातर पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। बार-बार पिंपल का निकालने से स्किन का रंगत भी डाउन हो जाती है। इसके साथ ही चेहरा भी बेजान नजर आने लगता है। अब आप इन समस्याओं से बचने के लिए घर पर ही कुछ घरेलू उपाय ट्राई कर सकती हैं। इस लेख हम आपको बताएंगे कि पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए यह खास फेस पैक।
नीम फेस मास्क
हम सभी काफी समय से दादी-नानी के नुस्खें को इस्तेमाल किए जा रहे हैं, अब आप भी घर पर इस तरीके से नीम फेस पैक बना सकती हैं।
सामग्री: नीम, शहद और गुलाब जल।
बनाने का तरीका
- मास्क बनाने के लिए, ताजी नीम की पत्तियों की एक टहनी लें और उन्हें पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को शहद और गुलाब जल में मिलाएं।
- अब इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का क्ले मास्क
हर किसी के घरों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल मुंहासों के दाग-धब्बों के लिए सबसे आम फेस मास्क के तौर पर किया जाता है। मुंहासों के इलाज का एक पुराना नुस्खा है, जिसके कई फायदे हैं। इसका इस्तेमाल मुंहासों के इलाज, त्वचा का रंग निखारने, पिगमेंटेशन कम करने, त्वचा को साफ करने और अतिरिक्त तेल बनने को कंट्रोल करने के लिए मास्क के तौर पर किया जाता है।
सामग्री: मुल्तानी मिट्टी, हल्दी पाउडर, चंदन पाउडर और दूध/गुलाब जल/नींबू का रस।
बनाने की विधि
-एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी पाउडर और एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।
- इस मिश्रण में दूध, गुलाब जल या नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं और बाद में पानी से चेहरा धो लें।
अन्य न्यूज़













