National Sports Day 2026: 29 August का ऐतिहासिक महत्व और Major Dhyan Chand का World Hockey में अविस्मरणीय योगदान

National Sports Day 2026
Instagram

हर साल 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। 29 अगस्त को भारतीय खेल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को 'हॉकी का जादूगर' कहा जाता था।

हर साल 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। 29 अगस्त को भारतीय खेल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को 'हॉकी का जादूगर' कहा जाता था। उनकी मैदान पर गेंद की पकड़ और ड्रिब्लिंग इतनी शानदार थी कि लोग देखते रह जाते थे। साल 2012 में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस को ऑफिशियल रूप से उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था।

हॉकी का जादूगर

प्रयागराज में 29 अगस्त 1905 को मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। उनके पिता सेना में थे और हॉकी खेलते थे। 16 साल की उम्र में ध्यानचंद भी सेना में शामिल हो गए। लेकिन सेना में रहते हुए उनका हॉकी के प्रति जुनून बढ़ता गया। उन्होंने करीब 22 सालों तक भारत का प्रतिनिधित्व किया और अंतरराष्ट्रीय हॉकी में 400 से अधिक गोल करने का गौरव प्राप्त किया था। ध्यानचंद की हॉकी स्टिक से गेंद इस तरह से चिपकती थी, जैसे स्टिक और गेंद के बीच कोई रिश्ता हो। यही वजह थी कि उनको दुनिया भर में 'हॉकी का जादूगर' कहा गया।

सम्मान

राष्ट्रीय खेल दिवस का एक प्रमुख उद्देश्य बेहतरीन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मान देना है। वहीं इस मौके पर खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस दिन अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अन्य पुरस्कार दिए जाते हैं। साथ ही यह दिन संदेश देता है कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि टीमवर्क, फिटनेस और देश का प्रतिनिधित्व करने का भी जरिया है।

महत्व

इस दिन हर साल देशभर में खेलों और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और खेल संस्थानों में खेल प्रतियोगिताओं, फिटनेस एक्टिविटी, जागरुकता कार्यक्रम और सेमिनार का आयोजन होता है। राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य सिर्फ मेजर ध्यानचंद को याद करना नहीं बल्कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना शामिल है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़