कोरोना वायरस: योगी ने बसपा विधायकों को सहयोग करने का निर्देश देने के लिए मायावती को धन्यवाद दिया

सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने मायावती को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है
गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘‘ देशभर में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के मद्देनजर खासकर उत्तर प्रदेश के बसपा विधायकों से अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम एक-एक करोड़ रुपये अति जरूरतमन्दों की मदद हेतु जरूर दें। बसपा के अन्य सदस्य भी अपने पड़ोसियों का मानवीय आधार पर ध्यान रखें।Chief Minister Yogi Adityanath has thanked Bahujan Samaj Party Chief, Mayawati for directing BSP MLAs to support Government's efforts to combat #COVID19.CM said that everyone should rise above political differences&stand together in this:Uttar Pradesh Information Dept (File pics) pic.twitter.com/WsSFHo8TCF
— ANI UP (@ANINewsUP) April 4, 2020
अन्य न्यूज़














